फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर युवा कांग्रेस का एसएसपी को पत्र

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमिटी के जिला उपाध्यक्ष मंगल देव सिंह उर्फ सन्नी सिंह के नेतृत्व में शहर में गिरती विधि-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शहर की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमिटी के जिला उपाध्यक्ष मंगल देव सिंह उर्फ सन्नी सिंह के नेतृत्व में शहर में गिरती विधि-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शहर की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

पत्र में कहा गया है कि जमशेदपुर में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम नागरिकों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। हत्या, चापड़ जैसे घातक हथियारों से हमले और संगठित अपराधों की बढ़ती घटनाएं पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। आरोप लगाया गया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि अपेक्षित सख्ती नहीं दिख रही है।

ज्ञापन में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी पूरी तरह चरमराई हुई बताया गया है। जगह-जगह जाम की समस्या से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक सुधार के नाम पर पुलिस केवल हेलमेट जांच पर अधिक ध्यान दे रही है, जिससे आम जनता अनावश्यक रूप से परेशान हो रही है, जबकि जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है।

इसके अलावा शहर में नशीले पदार्थों, विशेषकर स्मैक जैसे ड्रग्स की बढ़ती बिक्री पर भी चिंता जताई गई है। कहा गया है कि यह स्थिति युवाओं के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। साथ ही सट्टा जैसे अवैध कारोबार भी बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे हैं, जिन पर अंकुश लगाने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि इन सभी परिस्थितियों से यह साफ है कि शहर की कानून-व्यवस्था दिन-प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इन समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मंगल देव सिंह उर्फ सन्नी सिंह के साथ असय महतो, शुभम ठाकुर, विकास मुखी, अलेल गुप्ता, हाफिज चौधरी, बैंक अमरकांत, आयुष कुमार, कांत पांडेय, राहुल सिंह, स्टिवन चौधरी और एमडी आलम सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram