फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी से पहले टूटा खुशियों का सपना, सड़क हादसे में युवक की मौ’त

Jharkhand News: शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दूल्हा बनने जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हृदयविदारक घटना सोमवार रात पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के विजय तारा पेट्रोल पंप

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दूल्हा बनने जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हृदयविदारक घटना सोमवार रात पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के विजय तारा पेट्रोल पंप के पास हुई। बाइक से शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे 26 वर्षीय अविनाश कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अविनाश कुमार छतरपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी बसंत राम का पुत्र था। वह अपने दोस्त चंदन कुमार के साथ बाइक से निकला था। दुर्घटना में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एमआरएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

परिजनों के अनुसार अविनाश की शादी 21 मई को गढ़वा जिले में तय थी और 18 मई को तिलक की रस्म होनी थी। सोमवार सुबह वह शादी का कार्ड बांटने निकला था और शाम को लौटते वक्त यह हादसा हुआ। जैसे ही दोनों युवक विजय तारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया। चंदन को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को एमआरएमसीएच में किया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram