फॉण्ट कनवर्टर NEW

चीन ने पेश किया इंसान जैसा रोबोट इरॉन, देखकर लोग चकित

Interesting News: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर बड़ी हलचल मच गई है। चीन की एक्सपेंग मोटर्स ने ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया है, जो चाल-ढाल और हरकतों में बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई देता है। इस रोबोट का नाम ‘इरॉन’ रखा गया है और

अपनी भाषा में पढ़ें

Interesting News: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर बड़ी हलचल मच गई है। चीन की एक्सपेंग मोटर्स ने ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया है, जो चाल-ढाल और हरकतों में बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई देता है। इस रोबोट का नाम ‘इरॉन’ रखा गया है और जब यह पहली बार मंच पर चला, तो दर्शक इसे असली इंसान समझ बैठे।

लोगों की हैरानी इतनी बढ़ गई कि कंपनी को लाइव इवेंट के दौरान स्टेज पर इसका हिस्सा काटकर दिखाना पड़ा ताकि साबित हो सके कि यह वाकई रोबोट है। यह अनोखा लॉन्च चीन के ग्वांगझू में आयोजित “एआई डे” कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां एक्सपेंग मोटर्स के चेयरमैन हे शियाओपेंग ने इसकी विशेषताएं दुनिया के सामने रखीं।

कैमरा जैसी आंखें और इंसान जैसी हरकतें

रोबोट इरॉन को कंपनी की खुद की एआई रोबोटिक्स तकनीक से तैयार किया गया है। इसकी आंखें कैमरे की तरह काम करती हैं और आसपास के माहौल को देखकर यह इंसान की तरह प्रतिक्रिया देता है। इसके शरीर में 82 डिग्री ऑफ फ्रीडम हैं, यानी यह अपने शरीर के 82 हिस्सों को मोड़ सकता है। सिर्फ दोनों हाथों में ही 22 डिग्री ऑफ फ्रीडम हैं, जिससे यह बेहद सटीक इशारे और मूवमेंट करता है।
इरॉन का दिमाग तीन शक्तिशाली एआई चिप्स पर चलता है, जो 2250 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकंड की गति से काम करते हैं, जो कई आधुनिक लैपटॉप्स से भी तेज है। इसके शरीर में कृत्रिम हड्डियों का ढांचा और सिंथेटिक मांसपेशियां हैं, जिनके कारण इसकी हरकतें बेहद प्राकृतिक लगती हैं। सबसे दिलचस्प बात इसकी कृत्रिम त्वचा है, जिसे छूने पर इंसानी त्वचा जैसी गर्माहट महसूस होती है।

दुनिया का पहला सॉलिड-स्टेट बैटरी वाला ह्यूमनॉइड रोबोट

एक्सपेंग ने बताया कि इरॉन दुनिया का पहला ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट है, जो सॉलिड-स्टेट बैटरी से चलता है। इस तकनीक में ज्वलनशील तरल नहीं होता, जिससे ओवरहीटिंग और आग का खतरा काफी कम हो जाता है। कंपनी ने यह भी बताया कि फिलहाल इरॉन को घरेलू उपयोग के लिए नहीं बल्कि ऑफिस और नियंत्रित माहौल में इस्तेमाल करने की योजना है, क्योंकि घरों में बच्चे और पालतू जानवर होते हैं, जिनके कारण जोखिम बढ़ सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram