Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Interesting»सावधान! ऑनलाइन मिठाई का ऑर्डर पड़ा भारी, महिला ने गंवाए 1.11 लाख रुपये!
Interesting

सावधान! ऑनलाइन मिठाई का ऑर्डर पड़ा भारी, महिला ने गंवाए 1.11 लाख रुपये!

मलेशिया में ऑनलाइन मिठाई ऑर्डर करने के चक्कर में एक महिला ने 1.11 लाख रुपये गंवा दिए। व्हाट्सएप पर आए एक फर्जी ऐप लिंक ने बैंक खाता खाली कर दिया। जानें पूरा मामला।
By Samsul HaqueJanuary 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: आज के डिजिटल दौर में आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी जमा-पूंजी साफ कर सकती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मलेशिया के पेनांग से सामने आया है, जहाँ एक महिला को सिर्फ ऑनलाइन मिठाई (न्योन्या कुइह) ऑर्डर करना बहुत महंगा पड़ा। महिला ने किसी भरोसेमंद फूड ऐप के बजाय व्हाट्सएप पर आए एक अनजान लिंक पर भरोसा किया और देखते ही देखते उसके खाते से आरएम 5,000 यानी करीब 1.11 लाख भारतीय रुपये गायब हो गए।

व्हाट्सएप का वो ‘खूनी’ लिंक और फर्जी ऐप का जाल

मामले की तहकीकात कर रहे पेनांग पुलिस के कमर्शियल क्राइम विभाग के प्रमुख एएसपी देवन रमन ने बताया कि ठगों ने फेसबुक पर आकर्षक विज्ञापन दिए थे। जैसे ही महिला ने संपर्क किया, उसे एक व्हाट्सएप लिंक भेजा गया और ‘न्योन्या कुइह’ ऑर्डर करने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। बिना सोचे-समझे ऐप इंस्टॉल करते ही महिला के फोन का कंट्रोल स्कैमर्स के पास चला गया। इसके बाद ठगों ने चुपचाप बैंक डिटेल्स चुराईं और खाता खाली कर दिया।

रोते हुए पीड़िता ने बयां किया अपना दर्द

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में पीड़िता रोते हुए कह रही है कि वह बस अपनी पसंद की पारंपरिक मिठाई खाना चाहती थी, लेकिन अब उसके पास न पैसे बचे हैं और न ही मानसिक शांति। पीड़िता ने बताया कि ऐप डाउनलोड होने के बाद उसके फोन पर अजीब मैसेज आने लगे और बैंक से आने वाले अलर्ट भी बंद कर दिए गए थे। जब तक उसने बैंक से संपर्क किया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सावधान रहें: पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस के मुताबिक, ये ठग फेसबुक पर लोकप्रिय पेस्ट्री और मिठाइयों के नाम पर जाल बिछाते हैं। इससे पहले एक बुजुर्ग भी इसी तरह के चक्कर में 3,000 आरएम गंवा चुके हैं। एएसपी देवन रमन ने आम लोगों को सख्त हिदायत दी है कि कभी भी व्हाट्सएप या किसी अनजान सोर्स से मिले लिंक से ऐप डाउनलोड न करें। ऐप हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही इंस्टॉल करें। याद रखें, आपकी सतर्कता ही साइबर ठगों के खिलाफ आपका सबसे बड़ा हथियार है।

इस खबर को भी पढ़ें : सावधान! +91 वाले नंबर से आ सकती है ‘विदेशी’ मुसीबत; जानें सिम बॉक्स स्कैम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मोबाइल लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 3 लाख, दो साइबर ठग गिरफ्तार

July 10, 2026

टिकटॉक पर किस करने वाले कपल को मिली खौफनाक सजा; सरेआम बरसाए गए कोड़े

July 3, 2026

117 किलो के बच्चे की हार्ट फेलियर से मौत, पेरेंट्स पर मर्डर का केस

July 2, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.