Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

जब अफसरों के साथ सड़क पर उतरे जवान, रांची में सुरक्षा का ‘शक्ति प्रदर्शन’

रांची: राजधानी में अपकमिंग त्योहारों ईद और सरहुल को लेकर जश्न का माहौल है, लेकिन इस उत्साह के बीच सुरक्षा को लेकर प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। शुक्रवार की देर शाम रांची की सड़कों पर उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब शहर के व्यस्ततम इलाकों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी बल के साथ ‘फ्लैग मार्च’ निकाला।

बड़े अफसरों ने खुद संभाली कमान

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

सदर एसडीओ कुमार रजत के नेतृत्व में निकले इस मार्च में खाकी का सख्त और मानवीय चेहरा दोनों नजर आया। सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने खुद मोर्चे पर रहकर व्यवस्था का जायजा लिया। अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू हुआ यह कारवां डेली मार्केट, उर्दू लाइब्रेरी, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद और कर्बला चौक जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरा।

असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश

फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने दो टूक संदेश दिया है—आम नागरिक बेखौफ होकर त्योहार मनाएं, लेकिन गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं होगी। सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल हर मोड़ पर तैनात है और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। चर्च रोड और विक्रांत चौक होते हुए जब यह मार्च गुजरा, तो लोगों ने भी प्रशासन की इस मुस्तैदी की सराहना की। प्रशासन की इस सक्रियता ने साफ कर दिया है कि रांची में भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *