फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लंदन में भगोड़ों की ‘रॉयल’ दावत: माल्या और मोदी ने लड़ाए जाम!

World News: भारत की जांच एजेंसियां ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) सालों से जिन्हें देश वापस लाने के लिए अदालती चक्कर काट रही हैं, वे दोनों भगोड़े लंदन के सबसे पॉश इलाके में बैठकर भारतीय कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

World News: भारत की जांच एजेंसियां ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) सालों से जिन्हें देश वापस लाने के लिए अदालती चक्कर काट रही हैं, वे दोनों भगोड़े लंदन के सबसे पॉश इलाके में बैठकर भारतीय कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई ताजा तस्वीरों और वीडियो ने पूरे भारत में गुस्से की लहर दौड़ दी है। बैंकों का हजारों करोड़ रुपया डकारने वाले विजय माल्या और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक साथ ‘जाम से जाम’ टकराते नजर आए हैं। मौका था विजय माल्या के 70वें जन्मदिन के जश्न का, जिसे ललित मोदी ने बड़े ही शाही अंदाज में होस्ट किया।

लंदन के सबसे रईस इलाके में दावत: रूतबा आज भी बरकरार

यह हाई-प्रोफाइल पार्टी ललित मोदी के लंदन स्थित ‘बेलग्रेव स्क्वायर’ वाले आलीशान बंगले पर आयोजित की गई थी। यह इलाका दुनिया के सबसे महंगे रिहायशी ठिकानों में से एक माना जाता है। दावत का बहाना विजय माल्या का जन्मदिन था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महफिल में केवल ये दो भगोड़े ही नहीं थे, बल्कि बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। इन तस्वीरों ने यह साफ कर दिया है कि भारत से भागने के बाद भी इन दोनों की लाइफस्टाइल और रसूख में रत्ती भर भी कमी नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर फूटा भारतीयों का गुस्सा: “चोर-चोर मौसेरे भाई”

इस पार्टी का खुलासा तब हुआ जब मशहूर फोटोग्राफर जिम राइडेल ने ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा कर ललित मोदी को धन्यवाद दिया। इसके बाद खुद ललित मोदी ने भी बेबाकी से जवाब देते हुए पार्टी की पुष्टि की। जैसे ही यह खबर भारत पहुंची, इंटरनेट पर यूजर्स ने इन दोनों को जमकर कोसा। किसी ने इन्हें ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ कहा, तो किसी ने भारतीय सिस्टम की लाचारी पर तंज कसा। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक तरफ जहां बैंक इनकी संपत्तियां नीलाम करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं ये दोनों लंदन में विदेशी मेहमानों के साथ महंगी शराब और लजीज खानों का लुत्फ उठा रहे हैं।

एजेंसियों को ठेंगा दिखाते ललित मोदी और माल्या

ललित मोदी का यह बेबाक अंदाज बताता है कि उन्हें भारतीय एजेंसियों या जनभावनाओं की कोई परवाह नहीं है। वह खुलेआम अपनी रईसी का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत सरकार लगातार इनके प्रत्यर्पण (Extradition) की कोशिश कर रही है, लेकिन ब्रिटेन के सख्त कानूनों की आड़ में ये दोनों अब तक बचे हुए हैं। लंदन की इस ‘भगोड़ा पार्टी’ ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक ये सफेदपोश अपराधी विदेशी धरती पर बैठकर भारत के कानून को ठेंगा दिखाते रहेंगे?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram