Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»हादी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भारत पर मढ़ा था दोष, दुबई से आया ‘वीडियो बम’
World

हादी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भारत पर मढ़ा था दोष, दुबई से आया ‘वीडियो बम’

उस्मान हादी हत्याकांड में बांग्लादेश का भारत विरोधी नैरेटिव ध्वस्त। आरोपी फैसल करीम मसूद ने दुबई से जारी किया वीडियो, ढाका पुलिस के दावों को बताया सफेद झूठ।
By Samsul HaqueDecember 31, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: पड़ोसी देश बांग्लादेश द्वारा भारत की सीमा सुरक्षा पर लगाए गए संगीन आरोपों की हवा निकल गई है। चर्चित युवा नेता उस्मान हादी की हत्या के मामले में जिस मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद के भारत भागने का शोर मचाया जा रहा था, वह असल में सात समंदर पार दुबई में मौज कर रहा है। फैसल ने एक वीडियो संदेश जारी कर न केवल अपनी लोकेशन सार्वजनिक की है, बल्कि ढाका पुलिस के उन दावों को भी बेनकाब कर दिया है जिसमें कहा गया था कि वह मेघालय के रास्ते भारत में दाखिल हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

बीती 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी को सिर में गोली मार दी गई थी। हादी वही नेता थे जिन्होंने शेख हसीना सरकार के तख्तापलट में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनकी मौत के बाद ढाका पुलिस के आला अधिकारियों ने बिना किसी ठोस सबूत के यह आधिकारिक बयान जारी कर दिया कि आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख हलुआघाट बॉर्डर से भारत भाग गए हैं।

दुबई से आया ‘वीडियो बम’

Faisal Karim Masud, one of the key accused in the Osman Hadi murder case, said in a video message that he is currently in Dubai and has no involvement in the killing. He claimed that the murder was carried out by Jamaat-Shibir. According to Faisal, his association with Hadi was… pic.twitter.com/vghSIAILJE

— Sahidul Hasan Khokon (@SahidulKhokonbd) December 30, 2025

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैसल ने साफ कहा, “मैं भारत में नहीं, दुबई में हूँ।” उसने बताया कि उसके पास 2022 से ही यूएई का वैध मल्टी-एंट्री वीजा है और वह अपनी जान बचाने के लिए वहां गया है। फैसल ने खुद को बेगुनाह बताते हुए आरोप लगाया कि उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उसने यह भी इशारा किया कि हादी की हत्या उनके अपने ही संगठन ‘जमात’ के भीतर की रंजिश का नतीजा हो सकती है।

भारत को बदनाम करने की साजिश नाकाम

इस खुलासे ने बीएसएफ (BSF) के उस रुख पर मुहर लगा दी है, जिसमें आईजी ओ.पी. उपाध्याय ने पहले ही बांग्लादेशी दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। यह साफ हो गया है कि बिना जांच के भारत पर उंगली उठाना बांग्लादेशी सुरक्षा एजेंसियों की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था, जो अब पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है।

इस खबर को भी पढ़ें : ढाका यूनिवर्सिटी में बड़ा उलटफेर: छात्र नेता उस्मान हादी के नाम हुआ ये हॉस्टल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता

June 22, 2026

ईरान-अमेरिका से वैश्विक बाजार से गायब हुआ 115 करोड़ बैरल तेल, बढ़ी चिंता

June 22, 2026

युद्धविराम पर सहमत हुए इजरायल और हिज्बुल्लाह, लेकिन तनाव अभी बरकरार

June 19, 2026

RECENT ADDA.

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

टाटा स्टील वायर रॉड मिल में वेज रिवीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज

June 22, 2026

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.