Skip to content
Log In
रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

समुद्र में खोए 40 हजार अमेरिकी सैनिकों की खोज शुरू

Interesting News: दूसरे विश्व युद्ध और उसके बाद की लड़ाइयों में अमेरिका के करीब 40,000 सैनिक समुद्र में लापता हो गए थे। दशकों से इन सैनिकों की तलाश की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अब इस मिशन में नई तकनीक एक बड़ी उम्मीद के रूप में सामने आई है। अमेरिकी वैज्ञानिकों और डिफेंस पीओडब्ल्यू/एमआईए अकाउंटिंग एजेंसी (DPAA) ने एक नई रिसर्च शुरू की है, जिसमें एनवायरमेंटल डीएनए यानी ईडीएनए की मदद से समुद्र में मौजूद मानव अवशेषों के संभावित स्थानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह तकनीक समुद्री पानी और तलछट में मौजूद सूक्ष्म डीएनए कणों को पकड़कर संकेत देती है कि क्या उस जगह किसी समय मानव अवशेष मौजूद रहे थे।

ईडीएनए: समुद्र के नीचे तलाश आसान करने वाला नया हथियार

DPAA के चीफ ऑफ इनोवेशन जेसी स्टीफन बताते हैं कि समुद्र के नीचे जांच बेहद मुश्किल होती है, क्योंकि समय के साथ अवशेष बिखर जाते हैं। पारंपरिक खुदाई और खोज अभियान बेहद महंगे, समय लेने वाले और कई बार असफल साबित होते हैं। यही वजह है कि ईडीएनए को वैज्ञानिकों ने ‘बायोलॉजिकल स्काउट’ के रूप में अपनाया है। यह तकनीक समुद्र की गहराइयों में बिना भारी उपकरण उतारे भी संभावित स्थानों का पता लगाने में मदद करती है, जिससे खोज अभियान की सटीकता बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: 18 की उम्र में खुला शरीर का ऐसा राज, जिसे जानकर महिला भी रह गई हैरान!

जहाजों और विमानों में दबे रहस्यों की तलाश

इस रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने साइपन के बंदरगाह में मौजूद एक पुराने विमान से शुरुआत की। इसके साथ ही इटली और लेक ह्यूरॉन (अमेरिका–कनाडा) में मौजूद 12 जहाजों और विमानों से पानी और तलछट के नमूने इकट्ठे किए गए। साइपन में मौजूद अमेरिकी विमान—ग्रुम्मन टीबीएफ एवेंजर—दूसरे विश्व युद्ध की 1944 की बैटल ऑफ साइपन में गिरा था। इसमें तीन सैनिक सवार थे, जिनमें से दो के अवशेष आज तक नहीं मिले। वैज्ञानिकों ने अब इस विमान समेत कई मलबों से नमूने लैब में भेजे हैं, जहां उनका विश्लेषण कर यह पता लगाया जाएगा कि क्या आसपास मानव डीएनए के अंश मौजूद हैं। अगर यह तकनीक सफल साबित होती है, तो समुद्र में खोए हजारों सैनिकों की पहचान की राह काफी आसान हो सकती है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *