Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
Winter Vacation 2026: बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां कब से होंगी शुरू, जानें पूरा शेड्यूल CM योगी ने अधिकारियों को दी हिदायत, जनता की समस्याओं के समाधान में न हो देरी कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क पीएम किसान और बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने तीन को पकड़ा सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भाषाओं में 7000 से अधिक कोर्स, पीएम मोदी ने किया जिक्र पर्यटकों की सुविधा के लिए पतरातू लेक रिसॉर्ट का निरीक्षण, प्रशासन ने बनाई योजना NH-33 हादसे में 13 की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो हाइवा टकराई, भीषण आग में जले वाहन – हजारीबाग के जंगल में हादसा

Haz accident

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के डाड़ी प्रखंड में शुक्रवार को एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पंडराबौन जंगल से गुजरने वाली गिद्दी से नया मोड़ जाने वाली सड़क पर दोनों हाइवा आपस में जोरदार टक्कर मारते ही आग लग गई। दिन के करीब 3:30 बजे हुए इस हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

Hazaribagh accidentचालकों ने जान बचाने के लिए कूदकर जान बचाई। एक चालक के पैर में चोट आई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने उसे तुरंत अस्पताल भेज दिया। दूसरा चालक बिना चोट के भाग निकला। आग इतनी भयानक थी कि उधर से गुजरने वाले वाहन कुछ दूर पहले ही रुक गए, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें: कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा

घटना की सूचना मिलते ही गिद्दी थाना से पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन वाहन के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इस बीच मांडू विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में प्रशासन के साथ सीधे जुड़कर मदद की। ग्रामीणों ने भी बचाव में अपनी भूमिका निभाई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अक्सर भारी वाहनों से भरी रहती है, लेकिन इतनी भीषण आग की घटना पहले नहीं देखी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों को तलाश रही है।

यह भी पढ़ें: NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें