फॉण्ट कनवर्टर NEW

वज्रपात से दो बैलों की मौत, चैनपुर की दुखनी देवी के सामने आजीविका का संकट

चैनपुर (गुमला)। चैनपुर अंचल अंतर्गत कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के उरु बारडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब परिवार के दो बैलों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित महिला किसान दुखनी देवी ने कुरुमगढ़ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर उचित

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला)। चैनपुर अंचल अंतर्गत कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के उरु बारडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब परिवार के दो बैलों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित महिला किसान दुखनी देवी ने कुरुमगढ़ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में तेज बारिश और बिजली की कड़क के साथ भारी वज्रपात हुआ। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर चर रहे दुखनी देवी के दोनों बैल आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दुखनी देवी एक अत्यंत गरीब एवं विधवा महिला हैं। उनके परिवार के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन खेती है। खेती के इस महत्वपूर्ण मौसम में दोनों बैलों की मौत से उनके सामने खेती-बाड़ी और आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अविलंब सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि पीड़ित महिला को राहत मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram