फॉण्ट कनवर्टर NEW

ट्रंप की धमक का असर: घुटने पर ईरान! बातचीत के लिए खुद किया फोन?

World News: सात समंदर पार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी बात कह दी है जिससे पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। ट्रंप का दावा है कि उनकी कड़क धमकियों के बाद अब ईरान के तेवर ढीले पड़ गए हैं और वहां

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: सात समंदर पार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी बात कह दी है जिससे पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। ट्रंप का दावा है कि उनकी कड़क धमकियों के बाद अब ईरान के तेवर ढीले पड़ गए हैं और वहां के नेता अब अमेरिका से गुहार लगा रहे हैं कि ‘भैया, बैठ के बात करते हैं’।

“कल ही आया था फोन, जल्द हो सकती है मीटिंग”

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने पूरे रौब में कहा कि ईरानी लीडर्स ने उन्हें कल ही फोन किया था और अब दोनों देशों के बीच एक मीटिंग तय की जा रही है। हालांकि, ट्रंप का ‘अड़ियल’ अंदाज यहां भी दिखा; उन्होंने साफ कह दिया कि मीटिंग से पहले भी कुछ बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। ईरान में इस वक्त 1979 की क्रांति के बाद सबसे बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग हुआ, तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा।

एलन मस्क की मदद से खुलेगा ‘इंटरनेट’ का ताला?

ईरान में फिलहाल इंटरनेट पूरी तरह ठप है, जिससे वहां की खबरें बाहर नहीं आ पा रही हैं। इस पर ट्रंप ने बड़ा खुलासा किया कि वे दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क से बातचीत करने वाले हैं। मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट देने में माहिर है। ट्रंप का मानना है कि मस्क इस काम में ‘पक्का खिलाड़ी’ हैं और उनकी मदद से ईरान में इंटरनेट बहाल किया जा सकता है।

महंगाई से शुरू हुई आग, अब शासन पलटने की मांग!

ईरान में यह बवाल 28 दिसंबर को बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुरू हुआ था, जो अब पूरी तरह सरकार विरोधी बन चुका है। लोग सड़कों पर उतरकर 1979 के बाद से चले आ रहे शासन का विरोध कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि ट्रंप और मस्क की यह जोड़ी ईरान के ‘ब्लैकआउट’ को कैसे खत्म करती है और क्या वाकई बातचीत से यह हिंसा रुक पाएगी।

इस खबर को भी पढ़ें : इजराइल का दबाव में ट्रंप का अगला ‘वॉर टारगेट’ होगा ईरान! 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram