Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या तीन से गुजर रही डाउन गीतांजलि एक्सप्रेस से छलांग लगाने के कारण घाटशिला कॉलेज की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार चाकुलिया प्रखंड के लोहामालिया गांव निवासी कविता नायक, जो घाटशिला कॉलेज में सेमेस्टर तीन की छात्रा है, शनिवार को अपनी सहेली पूजा नायक के साथ घाटशिला स्टेशन से ट्रेन पकड़ रही थी। इसी दौरान दोनों गलती से डाउन गीतांजलि एक्सप्रेस में सवार हो गईं। जब ट्रेन चाकुलिया रेलवे स्टेशन से बिना रुके आगे बढ़ने लगी तो घबराहट में कविता नायक ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान
यह हादसा प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पोल संख्या 182/30बी/एन के पास करीब दो बजे हुआ, जिससे कविता गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक के पास गिर पड़ी। वहीं उसकी सहेली पूजा नायक ट्रेन में ही रह गई। पूजा ने तुरंत फोन कर कविता के परिजनों को घटना की सूचना दी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवक अंकित सिंह और प्रणव पात्र ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्रा को टेंपो से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक साइबा सोरेन ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के एसआई करण सोरेन भी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रा की स्थिति की जानकारी लेते हुए मामले की जांच की।
यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी
संबंधित खबरें
- Jharkhand NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान
- Jharkhand रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी
- Jharkhand जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
- Jharkhand झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन













