फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिल्ली के रिहायशी इलाके में बाघ की दस्तक, 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ranchi News : रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत, मारदु गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) स्थानीय निवासी पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर में घुस गया और अंदर ही लॉक हो गया। घटना की सूचना

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत, मारदु गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) स्थानीय निवासी पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर में घुस गया और अंदर ही लॉक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा BNS की धारा 163 के अंतर्गत क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा पूरण चंद महतो के घर से 200 मीटर की परिधि में प्रभावी रहेगी।

इस आदेश का उद्देश्य रेस्क्यू कार्य में बाधा रोकना और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बाघ के अचानक रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन लोगों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram