फॉण्ट कनवर्टर NEW

“यह क्षति पूरे राज्य की है” – हिदायतुल्ला खान ने दी रामदास सोरेन को अंतिम विदाई

Ranchi : झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के संस्कार भोज में आज राज्यभर से लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान भी मौजूद रहे। उन्होंने स्व. रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन, पुत्र सोमेश

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के संस्कार भोज में आज राज्यभर से लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान भी मौजूद रहे। उन्होंने स्व. रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन, पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।

हिदायतुल्ला खान ने कहा कि रामदास सोरेन का निधन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसे लोग हमेशा याद करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूर्व मंत्री को शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल भावुक रहा और हर किसी ने उनके आदर्शों को याद करने की बात कही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram