फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में बार और होटलों की होगी सघन जांच, गोवा अग्निकांड के बाद झारखंड सरकार अलर्ट

Ranchi : गोवा के एक बार–रेस्टोरेंट में आग लगने की भयावह घटना में झारखंड के तीन युवकों की मौत के बाद राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : गोवा के एक बार–रेस्टोरेंट में आग लगने की भयावह घटना में झारखंड के तीन युवकों की मौत के बाद राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यभर के सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मंत्री ने आदेश दिया है कि राज्य के सभी जिलों में रूफटॉप और छतों पर संचालित बार, रेस्टोरेंट और होटलों की फायर सेफ्टी एवं भवन संरचनात्मक सुरक्षा की तत्काल जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना होती है, तो संबंधित जिला स्तर के अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार माने जाएंगे।

डॉ. अंसारी ने घटना में जान गंवाने वाले युवकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रधानमंत्री से प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही गोवा सरकार से पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने की अपील भी की।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार मृतकों के परिजनों को राज्य स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। मंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपें।

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे किचन, गैस पाइपलाइन, चूल्हा, चिमनी, फायर अलार्म, फायर एक्सटिंग्विशर और इमरजेंसी एग्जिट की नियमित जांच सुनिश्चित करें। सरकार ने साफ किया है कि सुरक्षा में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram