Skip to content
Log In
SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार चार दिन की हड़ताल का असर, 108 एंबुलेंस सेवा से हटेगी मौजूदा एजेंसी संथाल बेटियों का भी पैतृक संपत्ति पर हक, 41 साल पुराने केस में HC का फैसला कभी देश की ‘मदर फैक्ट्री’, आज बदहाली की मिसाल; HEC के पतन से CM हेमंत ने दी सीख इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

रांची के खलारी में कोयला लदे हाईवा में आगजनी मामले का एसआईटी ने खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड मो. मोजम्मील समेत 4 आरोपियों को हथियार, कार और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।

खलारी थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ में कोयला लदे हाईवा में आगजनी की घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई वाहन, मोबाइल और हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर गठित एसआईटी ने की है। यह मामला खलारी थाना कांड संख्या-56/2026 दिनांक-08.11.2026 से जुड़ा है। 8 नवंबर 2026 को खलारी थाना अंतर्गत बड़कीटांड़ में एक कोयला लदे हाईवा में अज्ञात अपराधियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में कांड के उद्भेदन एवं अनुसंधान हेतु एक एसआईटी का गठन किया गया था।

बलथरवा चेकिंग में पकड़ाए तीन आरोपी

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं गुप्तचर के माध्यम से साक्ष्य संकलन किया और आगजनी की पूर्व की घटनाओं में शामिल दर्जन भर अपराधियों से पूछताछ की। इसी क्रम में 22 नवंबर को एसआईटी टीम को गोपनीय सूचना मिली कि इस घटना में शामिल अपराधकर्मी लेवी की रकम नहीं मिलने के कारण पुनः घटना कारित करने के उद्देश्य से कार से खलारी की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने बलथरवा क्षेत्र में चेकिंग लगाया। चेकिंग के क्रम में बिजुपाड़ा की ओर से वैगनआर कार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रोककर चेक किया। कार में सवार आफताब आलम उर्फ टिंकू, हसन अंसारी एवं कलीम अंसारी से गहन पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि 8 नवंबर को जो आगजनी की घटना हुई थी, उसे इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था। लेवी का पैसा नहीं मिलने के कारण पुनः घटना को अंजाम देने जा रहे थे, इसी क्रम में पुलिस ने पकड़ लिया। इन लोगों ने यह भी बताया कि 8 नवंबर की घटना में मो. मोजम्मील भी शामिल था, जिसे एसआईटी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

कंपनी से निकाले जाने के बाद रची थी साजिश

इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड मो. मोजम्मील है, जो पूर्व में मोहित मिनरल कंपनी में कार्यरत था। उसे कुछ दिन पहले कंपनी ने निकाल दिया था। इसी को लेकर मो. मोजम्मील ने कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाने हेतु कंपनी के कर्मचारी सूरज कुमार को जान मारने की नीयत से उनके वाहन एवं घर की रेकी की थी तथा उपरोक्त सहयोगियों के साथ मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। अपराधकर्मी हसन अंसारी छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के बैंक डकैती कांड में जेल जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास रेंगाली थाना (उड़ीसा) कांड संख्या-1474/25, दिनांक-21.07.25, धारा-111(2)(B)/310(2) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट से जुड़ा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते

गिरफ्तार अभियुक्तों में आफताब आलम उर्फ टिंकू, पिता मुस्लिम अंसारी, थाना खलारी, जिला रांची; हसन अंसारी, पिता स्व. कुर्बान अंसारी, ग्राम जेहलीटांड़, थाना खलारी, जिला रांची; कलीम अंसारी, पिता उस्मान अंसारी, ग्राम बलथरवा, थाना चान्हो, जिला रांची तथा मो. मोजम्मील, पिता मो. मोईन, ग्राम बलसोकरा दोनों, थाना चान्हो, जिला रांची शामिल हैं।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने आरोपियों के पास से मारुति सुजुकी कंपनी की एक वैगनआर कार रजि. नं.- JH01GK-1745, तीन मोबाइल फोन एवं दो सिम कार्ड तथा एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा गोली बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें: चार दिन की हड़ताल का असर, 108 एंबुलेंस सेवा से हटेगी मौजूदा एजेंसी

Majid Alam लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *