Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

संघर्ष, न्याय और समानता की आवाज थमी, एक युग समाप्त, राज्य में शोक की लहर : डॉ जमाल अहमद

Ranchi News : झारखंड आंदोलन के महानायक, अलग राज्य निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाले और “बाबा-ए-झारखंड” के नाम से मशहूर दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन के निधन से पूरा राज्य शोक में डूब गया है। आदिवासी समाज के इस महान नेता के जाने की खबर सुनते ही राज्यवासियों में गम का माहौल है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के सदस्य डॉ जमाल अहमद ने शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा “उनका जाना झारखंड के लिए एक युग का अंत है। उनके निधन से संघर्ष, न्याय और समानता की आवाज थम गई। उन्होंने सामाजिक चेतना और संघर्ष की जो विरासत छोड़ी है, वह झारखंड के इतिहास में सदैव जीवित रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे” 

गुरुजी का अमूल्य योगदान

दिवंगत ​शिबू सोरेन की तस्वीर

डॉ जमाल अहमद ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, अस्तित्व और स्वायत्तता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका योगदान ही वह नींव है जिस पर आज का झारखंड खड़ा है। गुरुजी हमेशा सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए चिंतित रहते थे। वे अक्सर कहा करते थे कि जब तक लोग अपने अधिकारों के लिए खड़े नहीं होंगे, तब तक झारखंड का असली कल्याण नहीं हो सकता। उन्होंने शिक्षा, संगठन और अधिकारों की जागरूकता पर विशेष बल दिया। गुरुजी के विचार और उनकी नीतियां हमें यह सिखाती हैं कि समाज में हर वर्ग का उत्थान तभी संभव है जब हम न्याय और समानता के लिए मिलकर संघर्ष करें।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

व्यक्तिगत क्षति और प्रेरणा

डॉ जमाल ने कहा शिबू सोरेन का निधन न केवल राजनीतिक बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी बहुत बड़ी क्षति है। जो लोग उन्हें करीब से जानते थे, उनके लिए यह खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा गुरुजी जैसे लोग वास्तव में कभी नहीं जाते। उनके योगदान, मार्गदर्शन और प्रेरणा को सदियों तक याद किया जाएगा। डॉ जमाल ने कहा “उनकी सोच, संघर्ष और समाज के लिए किए गए बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। हमें उनके विचारों पर चलते हुए ही झारखंड को उनके सपनों का राज्य बनाना होगा।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *