Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीमा पर सुलह की दस्तक: थाईलैंड-कंबोडिया ने साइन किया युद्धविराम समझौता

World News: दक्षिण-पूर्वी एशिया के दो पड़ोसी देशों ― थाईलैंड और कंबोडिया ― के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद में आखिरकार सुलह की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा है। शनिवार को थाईलैंड के रक्षा मंत्री नत्थापोन नाकपानिच और कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री टी सिया ने चांथाबुरी प्रांत में स्थित एक बॉर्डर चेकपॉइंट पर युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सीजफायर बातचीत और आसियान की भूमिका

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह समझौता तीसरी स्पेशल कंबोडिया-थाईलैंड जनरल बॉर्डर कमेटी की मीटिंग के बाद हुआ, जिसमें आसियान देशों के ऑब्जर्वर भी शामिल थे। सीजफायर वार्ता स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9.40 बजे शुरू हुई। दोनों देशों के सैन्य प्रतिनिधियों ने सीमा पर गोलीबारी रोकने, सैनिकों की तैनाती सीमित करने और खुफिया समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई।

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

जुलाई के बाद बढ़ा था तनाव

जुलाई में सीजफायर टूटने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। 8-9 दिसंबर को सीमा पर हिंसा छिड़ी, जिसमें थाई फाइटर जेट्स और तोपों ने हमला किया, जबकि कंबोडिया ने रॉकेट से जवाबी कार्रवाई की थी। झड़पें डांगरेक पर्वत श्रृंखला के पास केंद्रित रहीं, जो सदियों पुराने मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है।

प्रेह विहार मंदिर विवाद की जड़

इस विवाद की जड़ प्रेह विहार मंदिर से जुड़ी है। 1962 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने मंदिर पर कंबोडिया का अधिकार तो माना, लेकिन उसके आसपास की जमीन पर स्थिति स्पष्ट नहीं की। इसी अस्पष्टता ने दशकों से चल रहे इस सीमा विवाद को जिंदा रखा है। अब दोनों देशों की सरकारों का कहना है कि यह समझौता स्थायी शांति की ओर एक “कूटनीतिक जीत” है। आसियान देशों ने उम्मीद जताई कि यह फैसला क्षेत्र में स्थिरता बहाल करेगा और भविष्य में भरोसे का पुल बनेगा।

इस खबर को भी पढ़ें : थाईलैंड-कंबोडिया जंग के चलते एक लाख थाई नागरिक घर छोड़ने को मजबूर

यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें