Skip to content
Log In
अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन

कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुई कार, टाटानगर स्टेशन में मचा हड़कंप?

Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब आउट गेट के पास खड़ी एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। पार्किंग में मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही कार से तेज धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि बीच स्टेशन पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, यह राहत की बात रही।

परिवार को ट्रेन छोड़ने आए थे, बाहर लौटे तो कार जल चुकी थी

गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपने बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने स्टेशन आए थे। उन्होंने अपनी हुंडई जैज़ कार आउट गेट के पास खड़ी की और परिवार के साथ प्लेटफॉर्म चले गए। इसी दौरान लोगों ने कार से धुआं उठते देखा। कुछ ही सेकंड में आग की ऊँची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।

यह भी पढ़ें: अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल

स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी कार के करीब नहीं जा पा रहा था।

दमकल टीम ने काबू पाया, कारण की जांच जारी

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बाहर लौटने पर श्रीनिवास नायक को अपनी कार राख के ढेर में बदल चुकी मिली। उन्होंने बताया कि स्टेशन के अंदर ही किसी शख्स ने उन्हें कार में आग लगने की सूचना दी थी। उनका अनुमान है कि हादसा शायद शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ होगा, हालांकि सही कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन दोनों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *