Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चलती CNG टेंपो में लगी आग, टाटानगर में धमाकों से फैली अफरा-तफरी
Jharkhand

चलती CNG टेंपो में लगी आग, टाटानगर में धमाकों से फैली अफरा-तफरी

टाटानगर स्टेशन मुख्य गेट के पास चलती CNG टेंपो में अचानक आग लगने और दो धमाकों से पूरा इलाका दहशत में आ गया। दमकल ने कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाई।
By Samsul HaqueNovember 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन मेन गेट के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक CNG टेंपो में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही वाहन में दो जोरदार धमाके हुए, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और पूरा इलाका दहशत में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, टेंपो कीताडीह निवासी चालक पवन राय चला रहा था। वह स्टेशन से कुछ यात्रियों को लेकर निकला ही था कि राहगीरों ने वाहन के नीचे से चिंगारी निकलते देख चालक को सतर्क किया। चेतावनी के कुछ ही पलों बाद टेंपो से धुआँ उठने लगा और आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें उठते ही चालक और यात्री टेंपो से कूदकर दूर भाग गए और अपनी जान बचाई।

इधर, टाटानगर स्टेशन परिसर स्थित चाईबासा स्टैंड में आग की यह दूसरी घटना है। दो दिन पहले भी एक खड़ी कार में आग लगने की घटना से लोग उबरे भी नहीं थे कि फिर आगजनी की इस नई वारदात ने सबको चौंका दिया। टेंपो धू-धू कर जलता रहा और धमाकों के चलते आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ समय के लिए आवागमन ठप हो गया और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ-जीआरपी की टीम और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। सौभाग्य से घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर टेंपो में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.