फॉण्ट कनवर्टर NEW

अफगानिस्तान में कोर्ट बिल्डिंग में धमाका, तालिबानी अधिकारी थे मौजूद

World News: अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में स्थित फरयाब प्रांत में गुरुवार को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। यह धमाका फरयाब स्थित कोर्ट ऑफ अपील की इमारत में हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं और

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में स्थित फरयाब प्रांत में गुरुवार को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। यह धमाका फरयाब स्थित कोर्ट ऑफ अपील की इमारत में हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए।

धमाके के वक्त कोर्ट की बिल्डिंग के अंदर तालिबान के कई अधिकारी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, इमारत में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक चल रही थी। ऐसे में शुरुआती कयास लगाए जा रहे हैं कि धमाके का निशाना यही बैठक हो सकती थी।

अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी खामा प्रेस के अनुसार, धमाके के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि यह हमला रॉकेट के जरिए किया गया, जबकि कुछ का दावा है कि कोर्ट परिसर में पहले से विस्फोटक सामग्री लगाई गई थी। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस खबर को भी पढ़ें : पाक की नापाक हरकत से भड़का अफगानिस्तान: तालिबान नेताओं को गाली देने पर टूटी वार्ता

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि धमाके में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल मृतकों और घायलों की सही संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है।

अब तक न तो किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है और न ही तालिबान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस चुप्पी के कारण घटना को लेकर अफगानिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते वर्ष भी अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अक्टूबर 2025 में परवान प्रांत के शिनवारी जिले में शाम की नमाज के दौरान एक मस्जिद के अंदर हैंड ग्रेनेड विस्फोट हुआ था, जिसमें नौ लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा बामियान प्रांत में भी नमाज के दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी।

इन लगातार हो रही घटनाओं से साफ है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात अब भी चुनौती बने हुए हैं। फरयाब कोर्ट धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram