Ranchi : झारखंड में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-टू निर्माण को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोनों मामलों में तत्काल हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि गोड्डा जिले में 11 अगस्त को आदिवासी समाज के लोकप्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में हत्या की गई। भाजपा का दावा है कि हांसदा गंभीर रूप से बीमार (टाइफाइड से पीड़ित) थे और हाल ही में वेल्लोर से इलाज कर लौटे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न तो मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने 24 पुराने मुकदमों का हवाला देकर उन्हें अपराधी साबित करने का प्रयास किया, जबकि 14 मामले में वे बरी हो चुके थे।
यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े
भाजपा ने यह भी कहा कि एनकाउंटर स्थल पर खून का कोई निशान नहीं मिला और स्थानीय लोगों तथा पत्रकारों को वहां जाने से रोका गया। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में बनाई गई सात सदस्यीय समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए CBI जांच कराने की मांग की। साथ ही हांसदा के परिजनों और उनके वकील को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा दोषी अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।
ज्ञापन में नगड़ी में रिम्स-टू निर्माण पर भी चिंता जताई गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस परियोजना से आदिवासियों और किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा है और CNT ACT तथा भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि रिम्स-टू के लिए गैर-कृषि भूमि का चयन किया जाए और किसानों पर दर्ज मुकदमों को रद्द किया जाए।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रवींद्र राय, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, गंगोत्री कुजूर, गणेश मिश्रा, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक सहित अन्य शामिल थे।
यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान
संबंधित खबरें
- World ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां
- Jharkhand धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान
- India खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
- Sports टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल













