फॉण्ट कनवर्टर NEW

भूकंप के तेज झटकों से दहला मैक्सिको; दो की मौत, राष्ट्रपति भवन खाली

World News: साल 2026 की शुरुआत मैक्सिको के लिए डरावनी साबित हुई। नए साल के दूसरे ही दिन दक्षिणी मैक्सिको में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी दहशत फैला दी। 6.5 तीव्रता के इस भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: साल 2026 की शुरुआत मैक्सिको के लिए डरावनी साबित हुई। नए साल के दूसरे ही दिन दक्षिणी मैक्सिको में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी दहशत फैला दी। 6.5 तीव्रता के इस भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। तेज झटकों के चलते इमारतें हिल गईं और लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।

गुएरेरो राज्य की गवर्नर एवलिन सालगाडो ने बताया कि भूकंप का केंद्र गुएरेरो में था। यहां एक घर ढहने से 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बचाव कार्य के दौरान बेनिटो जुआरेज म्युनिसिपैलिटी में 60 साल का एक बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।

मैक्सिको सिटी की प्रमुख क्लारा ब्रुगाडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भूकंप रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिया गया था। शुरुआती जांच में 12 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भूकंप के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे लेकर 18 शिकायतें दर्ज की गईं।

भूकंप का असर इतना तेज था कि एहतियातन कई इमारतों को खाली कराया गया। प्रशासन ने बताया कि दो इमारतों के गिरने की आशंका को लेकर विशेष जांच की जा रही है, जबकि 34 इमारतों और पांच घरों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।

इस भूकंप का असर देश की राजनीति तक पहुंच गया। राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम को सुबह की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति भवन खाली करना पड़ा। सुरक्षा कारणों से उन्हें और अन्य अधिकारियों को तुरंत बाहर निकाला गया।

इस खबर को भी पढ़ें : मेक्सिको में मौ’त की रफ्तार: पटरी से उतरी ट्रेन, 13 की मौ’त और 100 लहूलुहान!

नेशनल सीस्मोलॉजिकल सर्विस के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:58 बजे आया। इसका केंद्र सैन मार्कोस से लगभग 4 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था और इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। भूकंप से पहले मैक्सिको सिटी में सिस्मिक अलर्ट सिस्टम ने चेतावनी दी, जिससे कई लोगों को कुछ सेकंड पहले सतर्क होने का मौका मिला।

भूकंप के झटके सोनोरा, बाजा कैलिफोर्निया और ओक्साका जैसे राज्यों में भी महसूस किए गए। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram