Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस और गठबंधन नेताओं की रणनीति बैठक

Ranchi : उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनका अभिवादन करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा दिखाई दिया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल एक राजनीतिक विकल्प नहीं बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने और संविधान की मर्यादा को बनाए रखने का मजबूत संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि बी. सुदर्शन रेड्डी का प्रत्याशी बनना लोकतंत्र को मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

वहीं, उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी ने रांची में अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह चुनाव केवल किसी पद तक पहुंचने की लड़ाई नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की आवाज़ को मजबूत करने का संघर्ष है। उन्होंने झारखंड की जनता और गठबंधन के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समर्थन से उन्हें और मजबूती मिलेगी।

रांची दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि रेड्डी का यह दौरा उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन की रणनीति और एकजुटता का स्पष्ट संकेत है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *