Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी में मातम: पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 6 की मौत और 10 से ज्यादा घायल

Dera Ismail Khan (Pakistan): पाकिस्तान का अशांत खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत शुक्रवार की रात एक बार फिर दहल उठा। डेरा इस्माइल खान जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुए भीषण आत्मघाती हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हमला अमन (शांति) समिति के प्रमुख नूर आलम महसूद के आवास को निशाना बनाकर किया गया, जहां वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था।

धमाके के बाद अफरा-तफरी और फायरिंग: स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब मेहमान शादी की खुशियों में मशगूल थे, तभी एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास का इलाका दहल गया और तुरंत बाद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। इस घटना में शांति समिति के प्रमुख नूर आलम महसूद भी घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

हमलावर का कटा हुआ सिर बरामद: पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों को घटनास्थल से एक किशोर का कटा हुआ सिर मिला है, जिसे आत्मघाती हमलावर का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक, हमलावर की उम्र महज 17 साल के आसपास थी। फॉरेंसिक टीमें और पुलिस नेटवर्क की पहचान करने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही हैं।

नूर आलम महसूद पर पहले भी हुए हैं हमले: गौरतलब है कि नूर आलम महसूद आतंकियों के निशाने पर लंबे समय से रहे हैं। इससे पहले 2022 में भी उनके कार्यालय पर दो आत्मघाती हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की थी, जिसे नाकाम कर दिया गया था। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के इलाके अफगानिस्तान से सटे होने के कारण लगातार आतंकी हिंसा की चपेट में हैं।

हिंसा के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता: सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में पाकिस्तान में हिंसक घटनाओं में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। अकेले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में देश की कुल मौतों का लगभग 68 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया गया है, जो यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रमुख से तत्काल रिपोर्ट तलब की है।

यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें