फॉण्ट कनवर्टर NEW

3 अगस्त को रांची के कई क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, देखें पूरी लिस्ट

Ranchi News : रांची के उपभोक्ताओं के लिए 3 अगस्त 2025 को बिजली आपूर्ति में असुविधा होने वाली है। पॉलीटेक्निक विद्युत शक्ति उपकेंद्र में पावर ट्रांसफॉर्मर बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कई क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। काम

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची के उपभोक्ताओं के लिए 3 अगस्त 2025 को बिजली आपूर्ति में असुविधा होने वाली है। पॉलीटेक्निक विद्युत शक्ति उपकेंद्र में पावर ट्रांसफॉर्मर बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कई क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

काम का समय और प्रभावित फीडर

यह कार्य सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान पॉलीटेक्निक सबस्टेशन से जुड़े निम्न 11 KV फीडर की सप्लाई बंद रहेगी:

  • 11 KV बसारटोली फीडर
  • 11 KV मेन रोड फीडर
  • 11 KV चर्च रोड फीडर
  • 11 KV सुजाता फीडर
  • 11 KV पत्थलकुदवा फीडर

इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

ट्रांसफॉर्मर बदलने के दौरान मेन रोड, सुजाता चौक एरिया, कर्बला चौक एरिया, गोस्सनर कॉलेज एरिया, सीरम टोली, फतेउल्लाह रोड, रेडिसन ब्लू होटल, चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट और उर्दू लाइब्रेरी के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रशासन का उपभोक्ताओं से अनुरोध

विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली से जुड़े सभी आवश्यक कार्य 3 अगस्त की सुबह 10 बजे से पहले ही पूरा कर लें। कार्य पूर्ण होने के बाद दोपहर 2 बजे से सप्लाई सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

ट्रांसफॉर्मर बदलने का उद्देश्य

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस पावर ट्रांसफॉर्मर को बदलने का कार्य बिजली आपूर्ति को और बेहतर व स्थिर बनाने के लिए किया जा रहा है। इस कार्य से भविष्य में बिजली कटौती की समस्या में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram