फॉण्ट कनवर्टर NEW

चीनी-गुड़ की बढ़ती कीमतों पर सरयू राय चिंतित, केंद्र से कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

सरयू राय के अनुसार, चीनी और गुड़ के दाम में अचानक 12 से 15 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने से मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री तैयार करने की लागत भी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि जरूरी सामान की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इसका सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है।

सरयू राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से बाजार की नियमित निगरानी करने और जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram