रांची: FJCCI के आगामी चुनाव को लेकर Team P21 ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को होटल पर्ल में टीम की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग शामिल हुए।
बैठक में चुनाव की तैयारी, संगठन को मजबूत करने और व्यापारी समाज की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। टीम के सदस्यों ने कहा कि व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत और सक्रिय FJCCI बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
Team P21 की सोच को सामने रखते हुए शैलेन्द्र कुमार सुमन ने कहा कि चुनाव का उद्देश्य सिर्फ पैसा, पावर और पद हासिल करना नहीं होना चाहिए। टीम Principle, People, Participation, Process और Progress को आधार बनाकर आगे बढ़ना चाहती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि Team P21 किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। यह पहल व्यापारियों को जोड़ने और उनकी आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
बैठक में प्रमिला, पूनम, प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज, अनीष, चंदन, सुनील, सूरज सेठ, राजकुमार, संजय, अमित, दीपक ओझा, सुबोध जायसवाल, संतोष अग्रवाल, देवनन्दन, सतेंद्र, विजय, नेहा, नीतू, अजय, रोहित, रमेश, ब्रजेश और श्रवण समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के अंत में Team P21 ने अपना संदेश दोहराया—Principle • People • Participation • Process • Progress, जिसमें अंतिम P को People’s Mandate बताया गया।




