फॉण्ट कनवर्टर NEW

40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा पर सदर अस्पताल की पहल, कार्यशाला और रैली से बढ़ाया संदेश

Ranchi : 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) के अवसर पर शनिवार को राँची सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराना और उन्हें इस अभियान से जोड़ना था। जागरूकता

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) के अवसर पर शनिवार को राँची सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराना और उन्हें इस अभियान से जोड़ना था।

जागरूकता रैली में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, डीपीएम प्रवीण सिंह, अस्पताल प्रबंधक, अंधापन निवारण समिति के सदस्य, एएनएम स्कूल की छात्राएं, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभागियों ने पोस्टर और बैनरों के जरिए संदेश दिया कि नेत्रदान से अंधत्व को रोका जा सकता है और कई लोगों को रोशनी लौटाई जा सकती है।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का सबसे अनमोल अंग हैं। जिन लोगों ने अपनी दृष्टि खो दी है, उनके लिए नेत्रदान किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि मृत्यु के छह घंटे के भीतर कोई भी व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है। इसके लिए न तो उम्र कोई बाधा है और न ही लिंग। उन्होंने सभी से इस नेक कार्य में आगे आने की अपील की।

पखवाड़े के अंतर्गत सदर अस्पताल सभागार में कार्यशाला भी आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने विस्तार से बताया कि नेत्रदान न केवल अंधेपन को मिटाने में मदद करता है, बल्कि प्रभावित लोगों के जीवन को नई दिशा देता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram