Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

नेशनल यूथ फेस्टिवल में RU का जलवा, वाद-विवाद में गोल्ड, मिमिक्री में मनवाया लोहा

रांची: राजधानी के युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 39वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय (RU) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी के जांबाजों ने देश भर के दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपनी जगह बनाई।

वाद-विवाद में रांची बना ‘नंबर वन’

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न कोनों से आए 2000 से अधिक मेधावी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राँची विश्वविद्यालय के आदित्य और प्रणव राम तिवारी ने अपनी तर्कशक्ति और वाकपटुता से निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया और वाद-विवाद प्रतियोगिता (Debate) में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मिमिक्री में भी दिखा हुनर

केवल तर्कों में ही नहीं, बल्कि मनोरंजन की कला में भी रांची के छात्र पीछे नहीं रहे। विश्वविद्यालय के आयुष अंजन दुबे ने मिमिक्री प्रतियोगिता में अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करते हुए देश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया। टीम मैनेजर सुजीत कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गई इस टीम ने हर स्तर पर विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

सीवीएस की उपनिदेशक डॉ. स्मृति सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस बड़ी सफलता पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) धर्मेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया है। साथ ही डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ. गुरुचरण साहू और डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता सहित मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य और अन्य पदाधिकारियों ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रों की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *