Ranchi News : रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत, मारदु गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रॉयल बंगाल टाइगर गांव के एक आवासीय परिसर में घुस गया। यह खतरनाक जंगली बाघ स्थानीय निवासी पूरण चंद महतो के घर में अचानक प्रवेश कर गया और वहां अंदर ही लॉक हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता और सावधानी से बाघ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े
बाघ के गांव में पहुंचने की खबर से स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जमा होने लगे। हालांकि, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और वन विभाग की मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
इस पूरी घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की प्रशंसा की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि मानव और वन्यजीवों के बीच का टकराव लगातार बढ़ रहा है और इस दिशा में सतर्कता और सजगता बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान
संबंधित खबरें
- World ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां
- Jharkhand धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान
- India खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
- Sports टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल













