फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में स्वास्थ्य मिशन के 52 पदों पर भर्ती, 13 सितंबर तक करें आवेदन

झारखंड में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी ने अकाउंट्स और मैनेजमेंट से जुड़े 52 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। भर्ती राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी ने अकाउंट्स और मैनेजमेंट से जुड़े 52 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। भर्ती राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में सबसे ज्यादा 33 पद ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर के हैं। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,085 रुपये मानदेय मिलेगा। जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट अकाउंट्स मैनेजर के 5 और अकाउंट्स असिस्टेंट-District-RCH के 6 पद हैं। इन पदों का मानदेय क्रमश: 41,968 और 25,200 रुपये प्रति माह है।

राज्य स्तर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट के एक पद पर भर्ती होगी। इसके लिए 75 हजार रुपये मासिक मानदेय तय किया गया है। इसके अलावा स्टेट फाइनेंस मैनेजर-RCH, स्टेट अकाउंट्स मैनेजर और स्टेट अकाउंट्स ऑफिसर-Urban के एक-एक पद हैं।

इन पदों के लिए अलग-अलग मानदेय निर्धारित किया गया है। अकाउंट्स ऑफिसर/स्टेट अकाउंटेंट-NTEP के एक और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट-Accounts-RCH के दो पद भी शामिल हैं।

सिर्फ ऑनलाइन होगा आवेदन

अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जांच करने की सलाह दी गई है।

भर्ती से जुड़ी योग्यता, आरक्षण, दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी की वेबसाइट और भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram