फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में अवैध ढिबरा खनन पर छापा, तीन वाहन जब्त

कोडरमा में वन विभाग ने अवैध ढिबरा खनन और ढुलाई के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कोडरमा थाना क्षेत्र के लोमचांची जंगल और चान्देडीह में छापेमारी की।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : कोडरमा में वन विभाग ने अवैध ढिबरा खनन और ढुलाई के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कोडरमा थाना क्षेत्र के लोमचांची जंगल और चान्देडीह में छापेमारी की।

लोमचांची जंगल में टीम को ढिबरा लोड करने के लिए खड़े दो शक्तिमान ट्रक मिले। विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक चालक और मजदूर जंगल की ओर भाग गए। दोनों ट्रकों को वन विभाग ने जब्त कर लिया।

वहीं, चान्देडीह में जांच के दौरान करीब दो टन ढिबरा लदा एक ऑटो भी पकड़ा गया। विभाग ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक और मजदूरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

इधर, ग्रामीणों ने जंगल में अवैध ढिबरा खनन को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ब्लास्टिंग के जरिए ढिबरा निकालने से जंगल और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram