फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों एवं कार्यक्रमों को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्री सोरेन ने राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, श्री राजू ने कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्य के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram