फॉण्ट कनवर्टर NEW

बारिश ने खोली कांड्रा की बदहाल सड़क और बिजली व्यवस्था की पोल

सड़क के गड्ढों में जलजमाव से हादसे का खतरा, बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल; कृष्णा बास्के के समक्ष रखीं समस्याएं के. दुर्गा राव। सरायकेला. कांड्रा। लगातार हो रही बारिश ने कांड्रा क्षेत्र की जर्जर सड़क और बदहाल बिजली व्यवस्था की स्थिति उजागर कर दी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

सड़क के गड्ढों में जलजमाव से हादसे का खतरा, बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल; कृष्णा बास्के के समक्ष रखीं समस्याएं

के. दुर्गा राव। सरायकेला.

कांड्रा। लगातार हो रही बारिश ने कांड्रा क्षेत्र की जर्जर सड़क और बदहाल बिजली व्यवस्था की स्थिति उजागर कर दी है। बारिश के पानी से सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे जलमग्न हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। वहीं, बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।

समस्याओं को लेकर राजेश भगत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के एवं गौतम महतो से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है, लेकिन बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। जगह-जगह जलजमाव के कारण पैदल आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

दोपहिया चालकों के लिए बढ़ा खतरा

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए मार्ग काफी जोखिमपूर्ण हो गया है। सड़क पर जलजमाव के कारण कई स्थानों पर यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि कहां गड्ढा कितना गहरा है।

इसके साथ ही अनियमित बिजली आपूर्ति ने लोगों की दैनिक दिनचर्या को भी प्रभावित किया है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

सड़क मरम्मत और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

ग्रामीणों ने कृष्णा बास्के से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, जलजमाव की समस्या दूर करने तथा बिजली आपूर्ति नियमित कराने के लिए संबंधित विभागों के समक्ष मामला उठाने का आग्रह किया।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कृष्णा बास्के ने आवश्यक पहल करने तथा संबंधित अधिकारियों तक उनकी समस्याएं पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इसे लेकर व्यापक स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram