Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

हंसी की दुनिया में सन्नाटा : पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Chandigarh : पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में 100 से अधिक पंजाबी फिल्मों, धारावाहिकों और टीवी शोज़ में काम कर दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने का शानदार योगदान दिया।

जसविंदर भल्ला पंजाबी फिल्मों में सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने अपने अभिनय से समाजिक मुद्दों को भी मज़ाकिया अंदाज़ में दर्शकों के सामने रखा। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सधी हुई अदाकारी ने उन्हें हर घर का नाम बना दिया। फिल्मों में चाहे साइड रोल हो या मुख्य किरदार के साथ खड़े होकर पंचलाइन देना, भल्ला हर जगह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

उनके निधन की खबर से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म जगत की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। लोग कह रहे हैं कि जसविंदर भल्ला के जाने से पंजाबी सिनेमा ने अपनी हंसी की एक बड़ी पूंजी खो दी है।

भल्ला की यात्रा यह साबित करती है कि कॉमेडी सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने का सबसे असरदार तरीका भी हो सकती है। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके संवाद और किरदार आने वाले समय में भी दर्शकों को हंसाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *