Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

मजदूर-किसान अधिकारों के लिए रांची में प्रदर्शन, कॉरपोरेट नीतियों के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष

रांची: केंद्र सरकार की आर्थिक और श्रम नीतियों के विरोध में गुरुवार को राजधानी रांची में जबरदस्त हलचल रही। संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में वाम दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने साझा मोर्चा खोलते हुए अल्बर्ट एक्का चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को ‘मजदूर-किसान विरोधी’ करार देते हुए जमकर नारेबाजी की।

श्रम कानूनों में बदलाव और ट्रेड डील पर आक्रोश

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, माकपा के प्रकाश बिप्लव और भाकपा के महेंद्र पाठक के नेतृत्व में निकले इस विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने ‘चार लेबर कोड वापस लो’ और ‘अमेरिका परस्त नीति बंद करो’ के नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए मनोज भक्त ने कहा कि सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुँचाने के लिए देश की सार्वजनिक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप रही है। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को देश की आर्थिक संप्रभुता पर हमला बताया।

कचहरी चौक तक निकाला मार्च

अल्बर्ट एक्का चौक पर सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने कचहरी चौक तक मार्च निकाला और आम लोगों के बीच पर्चे बांटे। इन पर्चों के माध्यम से केंद्र की नीतियों से मजदूरों और किसानों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में एक्टू (AICCTU), तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संयुक्त मोर्चे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस नहीं लिए गए, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी उग्र और व्यापक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *