फॉण्ट कनवर्टर NEW

बारिश में बिजली गुल थी, चोरों ने पंचायत सचिवालय को बनाया निशाना

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत रसूनचोपा पंचायत सचिवालय में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पंचायत सचिवालय से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का इनवर्टर और बैटरी लेकर फरार हो गए। घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत रसूनचोपा पंचायत सचिवालय में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पंचायत सचिवालय से करीब 30 हजार रुपये मूल्य का इनवर्टर और बैटरी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया सिमती सरदार को दी। सूचना मिलते ही मुखिया पंचायत सचिवालय पहुंचीं और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद इनवर्टर का तार काटकर इनवर्टर और उसकी बैटरी निकाल ली गई। सचिवालय के कमरों में रखे अन्य सरकारी सामानों को चोरों ने हाथ नहीं लगाया और सभी सामान सुरक्षित पाए गए।

बताया गया कि पंचायत सचिवालय में करीब तीन महीने पहले ही नया इनवर्टर लगाया गया था। ऐसे में इतने कम समय में ही उसके चोरी हो जाने से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में नाराजगी है। मुखिया सिमती सरदार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। बिजली नहीं रहने के कारण पंचायत सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय सचिवालय को निशाना बनाया।

घटना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटना में शामिल आरोपियों का जल्द पता लगाने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। मुखिया सिमती सरदार की ओर से मामले को लेकर कोवाली थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram