फॉण्ट कनवर्टर NEW

संवदेनशील इलाकों में पुलिस की हाईटेक चौकसी, ड्रोन से हुई छतों और रास्तों की जांच

रांची: राजधानी रांची में अपकमिंग त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में है। त्योहारों के दौरान निकलने वाली भव्य शोभायात्राओं और जुलूसों के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची में अपकमिंग त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में है। त्योहारों के दौरान निकलने वाली भव्य शोभायात्राओं और जुलूसों के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए आज शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से विशेष निरीक्षण किया गया।

इन इलाकों पर रही विशेष नजर

कोतवाली, सुखदेवनगर, डेली मार्केट और हिंदपीड़ी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस का मुख्य फोकस उन संवेदनशील बिंदुओं पर रहा जहां से मुख्य जुलूस गुजरने हैं। इसमें हनुमान मंदिर, उर्दू लाइब्रेरी, लेक रोड, बड़ा तालाब, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, संग्राम चौक, पुरानी रांची, अपर बाजार और महावीर चौक शामिल हैं।

ड्रोन से क्यों हो रही निगरानी

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जुलूस मार्ग की इमारतों की छतों पर कोई आपत्तिजनक सामग्री (जैसे पत्थर या अन्य वस्तुएं) जमा न हो। इसके अलावा, संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पहुंच को आसान बनाने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए इस हाईटेक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रांची पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram