Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

Delhi-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की छूट, जानें क्या है सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइन

दिवाली के मौके पर दिल्ली-NCR के लोगों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पटाखे फोड़ने के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोग सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जला सकेंगे।

नई दिल्ली : दिवाली के मौके पर दिल्ली-NCR के लोगों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पटाखे फोड़ने के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोग सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जला सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने यह अनुमति 15 अक्टूबर 2025 को जारी अपने आदेश के आधार पर दी है। कोर्ट ने साफ किया है कि तय समय और नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख

अस्पताल और स्कूल के आसपास पटाखे जलाने पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक और जिला स्वास्थ्य केंद्रों तथा वृद्धाश्रमों के 300 मीटर के दायरे में पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाया है।

इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों और अधिसूचित शांत क्षेत्रों को भी नो-क्रैकर जोन घोषित किया जाएगा। अधिकारियों को इन क्षेत्रों की पहचान कर उचित तरीके से चिह्नित करने और लोगों को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

बेरियम वाले पटाखों की अनुमति नहीं

कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल ग्रीन पटाखों का ही निर्माण और इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए निर्माताओं के पास वैध प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

बेरियम वाले पटाखों और CSIR-NEERI से ग्रीन पटाखों के रूप में मंजूरी नहीं पाने वाले पटाखों पर रोक रहेगी। कोर्ट ने अधिकारियों को अवैध और पारंपरिक पटाखों की बिक्री और आपूर्ति रोकने के लिए भी जरूरी कदम उठाने को कहा है।

पटाखों के धुएं से स्वास्थ्य को नुकसान

पटाखे जलाने से हवा में PM 10 और PM 2.5 जैसे छोटे प्रदूषक कण फैलते हैं। ये सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर PM 2.5 कण स्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं।

पटाखों में इस्तेमाल होने वाले बेरियम और दूसरे रसायनों से जहरीले कण निकल सकते हैं। इससे फेफड़ों और दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने की आशंका भी रहती है।

इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने केवल निर्धारित मानकों वाले ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। इन पटाखों में बेरियम, लिथियम, आर्सेनिक, एंटीमनी, सीसा और पारा जैसे हानिकारक तत्व नहीं होते।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *