फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग में बवाल, क्रू मेंबर पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Entertainment News: बॉलीवुड स्टार्स आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की यूपी के प्रयागराज में शूटिंग चल रही थी जिस दौरान वहां के लोगों ने फिल्म के क्रू मेंबर पर हमला कर दिया था। क्रू मेंबर पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Entertainment News: बॉलीवुड स्टार्स आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की यूपी के प्रयागराज में शूटिंग चल रही थी जिस दौरान वहां के लोगों ने फिल्म के क्रू मेंबर पर हमला कर दिया था। क्रू मेंबर पर अचानक हुए हमले की वजह से फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की और हमले के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया।

  • प्रयागराज के थॉर्नहिल रोड पर चल रही थी शूटिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एडिशनल डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस ने बताया कि ये घटना 27 अगस्त को प्रयागराज के थॉर्नहिल रोड पर फिल्म पति, पत्नी और वो 2 की शूटिंग के दौरान हुई थी। शूटिंग के दौरान बीआर चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला पर प्रयागराज के लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी की शिकायत के बाद 28 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पति पत्नी और वो 2 के क्रू मेंबर पर दिन दहाड़े हुए हमले की आलोचना करते हुए स्टेटमेंट जारी किया। एसोसिएशन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा-दिन दहाड़े सबके सामने हुए इस अटैक पर कड़े एक्शन की मांग की। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में फिल्म “पति पत्नी और वो 2” की शूटिंग के दौरान स्थानीय गुंडों ने फिल्म की क्रू टीम पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना सभी के सामने हुई, जिसने न केवल कलाकारों और तकनीशियनों को डरा दिया बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पोस्ट में आगे लिखा- फिल्म की शूटिंग के लिए जुटी टीम पूरी तैयारी के साथ सेट पर काम कर रही थी। तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। क्रू मेंबर्स के मुताबिक यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित लग रहा था। घटना के बाद कलाकारों और तकनीशियनों में दहशत है। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री और सरकार दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक ओर योगी सरकार लगातार नोएडा फिल्म सिटी को बड़े पैमाने पर शूटिंग हब के रूप में प्रमोट कर रही है, वहीं दूसरी ओर कलाकार और फिल्म से जुड़े लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो ऐसे प्रयासों का क्या महत्व रह जाता है?’ फिल्म निर्माता और निर्देशक अक्सर कहते आए हैं कि सुरक्षा और सुविधाएं मिलने पर ही वे यूपी में शूटिंग करना पसंद करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram