फॉण्ट कनवर्टर NEW

पाकिस्तान के पूर्व अंतरिम पीएम काकर पर गोलीबारी, हालत नाजुक

World News: पाकिस्तान एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की चपेट में आ गया है। देश के पूर्व अंतरिम पीएम और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के पूर्व तथाकथित पीएम अनवार-उल-हक काकर पर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अचानक हुए इस हमले से इलाके में

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: पाकिस्तान एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की चपेट में आ गया है। देश के पूर्व अंतरिम पीएम और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के पूर्व तथाकथित पीएम अनवार-उल-हक काकर पर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई और काकर सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया नाजुक

हमले के तुरंत बाद काकर को क्वेटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को बेहद गंभीर बताया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब घटना की जगह को घेरकर जांच में जुट गई हैं, लेकिन हमलावर कौन थे—इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पाकिस्तान की अस्थिर राजनीति में फिर हलचल

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब पाकिस्तान की राजनीति पहले ही तनाव के दौर से गुजर रही है। पूर्व पीएम इमरान खान अदियाला जेल में बंद हैं और अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में एक और पूर्व पीएम पर हमला राजनीतिक अस्थिरता को और गहरा कर रहा है।

भारत-विरोधी बयानों के कारण रहे विवादों में

अनवार-उल-हक काकर हमेशा अपने भारत-विरोधी और भड़काऊ बयानों के कारण सुर्खियों में रहे। दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले पर उनका जश्न मनाना भारत में कड़ी निंदा का कारण बना था। एक जनसभा में उन्होंने भारत को “लाल किले से कश्मीर तक मारने” की धमकी भी दी थी, जो काफी विवादित रहा। अब उन्हीं काकर पर उनके ही देश में जानलेवा हमला हुआ है, जिससे पाकिस्तान में कई तरह की राजनीतिक चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।

जांच जारी, अभी तक किसी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली

हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। न ही किसी संगठन ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल की फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही हैं। पाकिस्तान में इस हमले ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि देश की राजनीति आखिर किस दिशा में जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram