Skip to content
Log In
रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

राजनगर हादसे में दर्दनाक मौत, सांसद जोबा माझी ने दी राहत राशि

Jamshedpur News: सरायकेला खरसावां जिला स्थित राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सांसद जोबा माझी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह और राजनगर बीडीओ मलय कुमार बुधवार को हाथीसिरिंग गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। सांसद जोबा माझी ने पीड़ित परिवार के आश्रित को राज्य सरकार की ओर से चार लाख रुपये तथा तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये, कुल 4.20 लाख रुपये के दो चेक सौंपे।
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने पीड़िता के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग और पति को आउटसोर्सिंग के माध्यम से गांव के आसपास रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और एक चिकित्सक को निलंबित किया जा चुका है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *