फॉण्ट कनवर्टर NEW

वोटर कार्ड पर अब नहीं चलेगी धुंधली तस्वीर, हाईटेक होगी मतदाता सूची : के. रवि कुमार

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने राज्य की मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए कमर कस ली है। गुरुवार को निर्वाचन सदन में सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने राज्य की मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए कमर कस ली है। गुरुवार को निर्वाचन सदन में सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी पूर्व तैयारियों को समय पर पूरा करना अनिवार्य है।

ब्लर फोटो और डुप्लीकेट नामों पर प्रहार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में एक भी धुंधली (Blur) फोटो लंबित नहीं रहनी चाहिए। अब बीएलओ (BLO) अपने ऐप के माध्यम से मतदाताओं की साफ और रंगीन तस्वीर खींचकर अपलोड करेंगे। इसके साथ ही, सूची से अनुपस्थित (Absent), शिफ्टेड, डिलीट और डुप्लीकेट (ASD) मतदाताओं की सघन जांच कर एक सटीक लिस्ट तैयार करने को कहा गया है ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

इंटरस्टेट वेरिफिकेशन और हाईटेक सुविधाएं

चूंकि अन्य राज्यों में भी पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, इसलिए झारखंड से संबंधित मतदाताओं के सत्यापन हेतु आने वाले दस्तावेजों का त्वरित निरीक्षण कर प्रतिवेदन समय पर भेजने का आदेश दिया गया है। आधुनिक तकनीक पर जोर देते हुए उन्होंने “बुक ए कॉल विथ बीएलओ” सुविधा के माध्यम से मतदाताओं की समस्याओं का तत्काल निष्पादन करने पर बल दिया। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित राज्य के अन्य वरीय निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram