फॉण्ट कनवर्टर NEW

चलती बाइक बनी आग का गोला, सूझबूझ से बची युवक की जान

रांची: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहाँ एक बाइक बीच सड़क पर आग का गोला बन गई। अरगोड़ा के कपिलदेव मैदान के समीप अचानक एक मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में गनीमत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहाँ एक बाइक बीच सड़क पर आग का गोला बन गई। अरगोड़ा के कपिलदेव मैदान के समीप अचानक एक मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि बाइक सवार युवक ने समय रहते खतरे को भांप लिया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अचानक उसे गाड़ी के निचले हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दिया। खतरे का एहसास होते ही उसने तुरंत सूझबूझ दिखाई और बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कर उससे दूर हट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बाइक धू-धू कर जलने लगी।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाने की पीसीआर टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक आग की लपटों ने बाइक को पूरी तरह से खाक कर दिया था। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, पर गाड़ी का ढांचा ही शेष रह गया। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर गई थी, हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram