Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

मातृभाषा आधारित शिक्षा ही गुणवत्तापूर्ण और समावेशी विकास की कुंजी : सुदिव्य कुमार

Ranchi : होटल चाणक्या बीएनआर में आयोजित बहुभाषी शिक्षा पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड भाषायी विविधता का जीवंत प्रतीक है। राज्य में पांच जनजातीय और चार क्षेत्रीय भाषाएं बोली जाती हैं और 24 जिलों को किसी एक भाषा में बांधना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि बहुभाषी शिक्षा न केवल झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि समावेशिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मजबूत आधारशिला भी है।

मंत्री ने मातृभाषा आधारित शिक्षा के वैज्ञानिक, भावनात्मक और व्यवहारिक महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षिका होती है, इसलिए मातृभाषा शिक्षा का स्वाभाविक आधार है। यदि बुनियादी शिक्षा सरल और रोचक नहीं होगी, तो वह ब्लैकबोर्ड तक सीमित रह जाएगी और जागरूक नागरिक तैयार नहीं कर सकेगी।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाएं धीरे-धीरे लुप्त होने के कगार पर हैं। खोरठा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा ही भाषाओं की विशिष्ट ध्वनियों और पहचान को बचाए रख सकती है। उन्होंने पलाश परियोजना को केवल आठ जिलों में सीमित बताते हुए इसे शेष 16 जिलों तक विस्तार देने पर जोर दिया तथा खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया और कुरमाली जैसी भाषाओं को शिक्षा व्यवस्था में सशक्त रूप से शामिल करने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में बहुभाषी शैक्षणिक सामग्री तैयार करने वाले शिक्षकों और छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि यह सम्मान दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगा। देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दो दिवसीय यह कॉन्क्लेव झारखंड की स्कूली शिक्षा को नई दिशा देगा।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *