फॉण्ट कनवर्टर NEW

26 जनवरी को जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, सरकार ने जारी की सूची

रांची। गणतंत्र दिवस समारोह 2026 को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की दिशा में झारखंड सरकार ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 26 जनवरी 2026 को राज्य के विभिन्न जिला

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। गणतंत्र दिवस समारोह 2026 को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की दिशा में झारखंड सरकार ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 26 जनवरी 2026 को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में मंत्रियों द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।

सरकार के संयुक्त सचिव अखलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी पत्र में जिलावार मंत्रियों की सूची साझा की गई है। इसके तहत पलामू (डालटनगंज) में राधा कृष्ण किशोर, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में दीपक बिरुवा, गुमला में चमरा लिंडा, पाकुड़ में संजय प्रसाद यादव तथा जामताड़ा में इरफान अंसारी झंडोत्तोलन करेंगे।

इसी क्रम में देवघर में हफीजूल हसन, गोड्डा में दीपिका पाण्डेय सिंह, बोकारो में योगेन्द्र प्रसाद, गिरिडीह में सुदिव्य कुमार और लोहरदगा में शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

राज्य सरकार ने संबंधित उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों से अनुरोध किया है कि वे संबंधित मंत्री से समन्वय स्थापित कर समारोह की सभी तैयारियाँ समय पर सुनिश्चित करें।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलों में होने वाले इन आयोजनों से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचेगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

Notification

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram