फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

30 अगस्त को तेज हवा और आकाशीय बिजली का खतरा, मौसम विभाग की चेतावनी

Ranchi : झारखंड के नौ जिलों में 30 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को आवश्यक सावधानियों के लिए जागरूक किया है। राज्य के जिन जिलों में बारिश की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : झारखंड के नौ जिलों में 30 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को आवश्यक सावधानियों के लिए जागरूक किया है।

राज्य के जिन जिलों में बारिश की संभावना अधिक है, उनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, धनबाद, बोकारो, कोडरमा और लोहरदगा शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में भी तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है।

मौसम विभाग का कहना है कि 31 अगस्त को भी कुछ इलाकों में तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी रहेगा। इससे पहले पिछले 24 घंटों में रांची और आसपास के इलाकों में 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को रांची में सुबह से ही बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवा चलने से वातावरण में ठंडक का अहसास हुआ।

तापमान की बात करें तो शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 32.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.4 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश और तेज हवा के दौरान बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। वाहन चालकों से अपील की गई है कि तेज बारिश में सड़क पर धीमी गति से चलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। राज्य के प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर राहत और बचाव कार्य किए जा सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram