Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

48 केसों में वांछित मयंक सिंह शनिवार को पहुंचेगा रांची, ATS की बड़ी कामयाबी

Ranchi : झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। कुख्यात अमन साहू गिरोह के शार्पशूटर और कुख्यात अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को शनिवार (23 अगस्त) को भारत लाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, मयंक सिंह पिछले साल 29 अक्टूबर से रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर अजरबैजान की राजधानी बाकू में हिरासत में था। वहां से अब अजरबैजान प्रशासन उसे झारखंड ATS की तीन सदस्यीय टीम को सौंपेगा। इसके बाद ATS उसे दिल्ली होते हुए रांची लेकर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

मयंक सिंह पर 48 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा केस हजारीबाग जिले में बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा और सदर थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। इसके अलावा रांची, रामगढ़, गिरिडीह और पलामू में भी कई गंभीर अपराधों में वह वांछित है। झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ (रायपुर) और राजस्थान पुलिस ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

भारत लौटने के बाद झारखंड पुलिस के साथ-साथ इन राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि मयंक से पूछताछ के दौरान अमन साहू गिरोह की गतिविधियों और उसके नेटवर्क को लेकर कई बड़े राज सामने आ सकते हैं। ATS के अधिकारियों का कहना है कि मयंक की गिरफ्तारी और वतन वापसी से झारखंड में संगठित अपराध पर नकेल कसने में बड़ी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन

संबंधित विषय:
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *