Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मतकमहातु पंचायत में लगा खास शिविर… जानें किन योजनाओं का मिला सीधा लाभ
Jharkhand

मतकमहातु पंचायत में लगा खास शिविर… जानें किन योजनाओं का मिला सीधा लाभ

मतकमहातु पंचायत में लगे शिविर में बैंकिंग, कृषि, पेंशन, शिक्षा और आवास से जुड़े काम मौके पर निपटाए गए। महिला समूहों को चेक दिए गए और कई लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिला।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueNovember 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: सदर प्रखंड के मतकमहातु पंचायत के लिए शुक्रवार को कमारहातु फुटबॉल मैदान कुछ अलग ही माहौल में दिखाई दिया। ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत यहां शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें सुबह से ही ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ संदीप अनुराग तोपनो, बीडीओ अमिताभ भगत, अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, मुखिया जुलियाना देवगम और पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

“सीधी सेवा” को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

एसडीओ संदीप अनुराग तोपनो ने कहा कि कई बार जानकारी और समय की कमी के कारण लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या को खत्म करने के लिए अधिकारी अब गांवों तक पहुंच रहे हैं, ताकि एक ही जगह पर सभी सेवाएं मिल सकें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस मौके का पूरा फायदा उठाएं और जो दस्तावेज या योजनाएं लंबित हैं, उन्हें यहीं निपटा लें।

कई विभागों ने मौके पर निपटाए कार्य

शिविर में बैंकिंग, कृषि, शिक्षा, आपूर्ति विभाग, प्रखंड कार्यालय और विभिन्न पेंशन योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए। आबुआ आवास योजना, मइयां सम्मान योजना और अंचल कार्यालय के कार्यों में भी ग्रामीणों को तत्काल सहायता दी गई। कई आवेदनों का प्रसंस्करण वहीं पर पूरा कर दिया गया, जिससे लोगों में राहत दिखी।

महिला समूहों को मिली आर्थिक सहायता

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के तहत महिला समूहों को प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए। प्रकाश आजीविका सखी मंडल को 1.5 लाख रुपये, मतकमहातु ग्राम महिला संगठन को 1 लाख रुपये और फूलो-झानो योजना के तहत लाभुकों को 50 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। इससे महिला समूहों में खास उत्साह देखने को मिला।

गोदभराई और अन्नप्राशन भी करवाया गया

आंगनबाड़ी विभाग की ओर से गर्भवती महिला संजू बिरुवा का गोदभराई संस्कार कराया गया। साथ ही दो शिशुओं—जयसिंह देवगम और रामसिंह देवगम—का अन्नप्राशन किया गया, जिसे देखकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल था।

मौके पर वार्ड सदस्य अमिता सिन्हा, थाना प्रभारी विनोद कुमार, पंचायत सचिव ज्योति किरण सोरेंग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

टाटा स्टील वायर रॉड मिल में वेज रिवीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज

June 22, 2026

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.